फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र बने अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र बने अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
कोटी कॉलोनी स्थित जीआईसी के अभिभावक शिक्षक संघ में राजेंद्र सिंह नेगी को अध्यक्ष और हंसराम सिंह नेगी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमा शंकर पांडेय ने समिति को स्कूल की समस्याओं की जानकारी दी। नवनियुक्त समिति सदस्यों ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

विधायक निधि से होगी छत मरम्मत
ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
सहसपुर ब्लॉक अंतर्गत प्राइमरी स्कूल भगवानपुर के भवन की छत मरम्मत के लिए विधायक सहदेव पुंडीर ने अपनी निधि से धन मदद मुहैया कराने की घोषणी की है। स्कूल भवन की छत तीन माह पहले आई तेज आंधी-तूफान के दौरान उड़ गई थी। इसके बाद स्कूल का एक हिस्सा छात्रों के बैठने के लायक नहीं है। उक्त समस्या क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने बीडीसी बैठक में उठाई थी। बैठक के दौरान खंड शिक्षाधिकारी ने बजट का अभाव बता भवन मरम्मत में असमर्थता जताई थी। वहीं सोमवार को स्कूल पहुंचे सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने छत की मरम्मत के लिए विधायक निधि से धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर उपप्रधान दीपक जोशी, देवेंद्र थपलियाल, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नर्मदा क्षेत्री, रमा थापा, रमेश प्रसाद गौड़, उदय सिंह रावत, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें