शिविर में उद्यमिता विकास के सिखाए गुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शंकरपुर में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सौजन्य से चल रहे उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। 10 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को बाजार प्रबंधन, लेखांकन, बुक कीपिंग, बैकिंग स्कीमों, कैश लेस ट्रांजेक्शन, वित्तीय प्रबंधन आदि की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण संस्था के निदेशक ललित कुमार गुप्ता ने बताया कि यदि कोई प्रतिभागी स्वरोजगार स्थापित करना चाहता है तो संस्थान उसको लोन दिलाने में मदद करता है। इस दौरान कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक राकेश कुमार, डॉ. अल्का पांडेय ने भी विचार रखे। मौके पर दीपक शर्मा, हफीज मुश्ताक, सोहेल, सुनीता सिंघल, सरदार सिंह, जसपाल, भरत राज पाल, लक्ष्मी, नेहा पाल, सोनम क्षेत्री, अंशिका, सीता शर्मा, सुभाष, हमीदा, दिव्या, किरण, सुनील, विनोद, अनिल, कपिल आदि शामिल रहे। ब्यूरो