फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की मोटर फूंकी, गहराया पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप की मोटर फुंकी, पानी का संकट गहराया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
विकासनगर। जस्सोवाला गांव में नलकूप की मोटर फुंकने से पानी का संकट गहरा गया है। लोगों को सोमवार दिनभर पानी की व्यवस्था करने में जूझना पड़ा। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल न होने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जस्सोवाला गांव में सोमवार की सुबह अचानक नलकूप की मोटर फुंक गई। इससे पूरे गांव की जलापूर्ति ठप हो गई। गांव में करीब 100 परिवार हैं। जलापूर्ति होने के बाद लोगों को अपने खर्च पर टैंकर से पानी मंगाना पड़ा। हालांकि पानी की व्यवस्था करने में लोगों को दिनभर भाग दौड़ करनी पड़ी। गांव प्रधान प्रदीप कुमार, सोम, रतिराम, अहसान, मुबरिक, आजम, सोनी, जाहिद, निशांत जान, अफ्सना मलिक, रोहित कुमार, गुड्डू, सोम सिंह पाल ने बताया कि किसी न किसी कारण से अक्सर पानी की आपूर्ति प्रभावित रहती है। इससे रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। जल संस्थान के एसडीओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि नलकूप की मोटर फुंक गई है। मंगलवार तक क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति सामान्य करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें