फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में 100 से अधिक युवाओं को मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिले की चार आईटीआई में जल्द छह नए ट्रेड संचालित किए जाएंगे। इन ट्रेडों में आईटीआई की प्रवेश परीक्षा में बेहतर रैंक हासिल करने के बावजूद प्रवेश से वंचित 100 से अधिक युवाओं को मेरिट के आधार पर प्रवेश मिल सकेगा। इन ट्रेडों को संचालित करने के लिए एनसीवीटी (नेेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग) के तहत मान्यता दी गई है।
विज्ञापन

चमोली जिले के पोखरी में इलेक्ट्रीशियन और फीटर का संचालन एनसीवीटी के तहत होगा, जबकि नारायणबगड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स, गोपेश्वर में इलेक्ट्रॉनिक्स और कोपा तथा नंदासैंण में वेंडर ट्रेड में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूर्व छात्र नेता रमेश मैखुरी, पंकज डिमरी, देवी प्रसाद मैखुरी, राजा जोशी और सुनील चमोली आदि का कहना है कि नए व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का युवाओं को लाभ मिलेगा। आईटीआई के अधिकारियों के अनुसार चारों आईटीआई संस्थानों में एनसीवीटी के तहत इन छह ट्रेडों की स्वीकृति मिली है। इन ट्रेडों में प्रवेश के लिए संस्थान ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। नारायणबगड़ आईटीआई के प्रधानाचार्य राजा राम जोशी, नंदासैंण के देवेंद्र नेगी और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्णप्रयाग के फोरमैन यूसी पुरोहित ने बताया कि आईटीआई प्रवेश परीक्षा के सफल हुए उन अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार की जा रही है, जिन्हें पहली और दूसरी काउंसिलिंग में आईटीआई के विभिन्न संस्थानों में प्रवेश नहीं मिल पाया है। ऐसे अभ्यर्थियों की ऑफ लाइन काउंसिलिंग के बाद सभी आईटीआई में संचालित होने वाले इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 20 से 21 सीटें संचालित करने की स्वीकृति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें