फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स व अन्य स्रोतों से नियुक्त कर्मचारियों का होगा भौतिक सत्यापन-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन सहित बिड़ला परिसर और चौरास परिसर के विभागों में आउटसोर्स व अन्य स्रोतों से रखे गए शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन कराने जा रहा है। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों से विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। विवि के एक सीनियर प्रोफेसर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है, जो विभागाध्यक्षों की ओर से उपलब्ध सूची का भौतिक सत्यापन करेगी।
विवि में आउटसोर्स व अन्य स्रोतों से अनावश्यक रूप से बड़ी संख्या में कर्मचारी रखे जाने की शिकायत लंबे समय से की जा रही है। यहां तक कि कुछ कर्मचारियों की नियुक्ति केवल कागजों में ही होने की बात कही जा रही है। अब विवि प्रशासन ने अन्य शिकायतों पर कार्रवाई करने का मन बना लिया है। विवि प्रशासन प्रत्येक विभाग में आउटसोर्स व अन्य स्रोतों से नियुक्त कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन कराने जा रहा है। इसके लिए विवि के एक वरिष्ठ प्रोफेसर की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। बीते 23 अगस्त को कुलसचिव कार्यालय से एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें सभी विभागाध्यक्षों से अपने विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। सभी विभागाध्यक्षों को यह सूची आदेश जारी होने की तिथि के तीन दिनों के भीतर कुलसचिव कार्यालय में उपलब्ध करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्षों की ओर से उपलब्ध सूची का विभागों में जाकर भौतिक सत्यापन विवि की ओर से गठित कमेटी द्वारा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भौतिक सत्यापन के दौरान समिति यह भी देखेगी कि विभाग में जितने आउटसोर्स/दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी तैनात हैं, वहां उनकी आवश्यकता है कि नहीं। भौतिक सत्यापन में विभागों में आवश्यकता से अधिक कर्मचारी पाए जाने पर छटनी की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। हालांकि विवि प्रशासन इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें