फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 करोड़ से बनेंगी देवाल ब्लॉक की 4 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के छह गांव जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। इन गांवों के लिए करीब दस किमी लंबी दो सड़कों की स्वीकृति प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत मिली है। साथ ही दो साल पूर्व काटी गई अन्य दो सड़कों के डामरीकरण के लिए भी विभाग को पैसा मिला है। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के अनुसार करीब 19 करोड़ में ब्लाक की चार सड़कों का निर्माण और डामरीकरण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विकासखंड का कोटेड़ा गांव तीन किमी की पैदल दूरी पर है। लंबे समय से ग्रामीण यहां सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। वहीं ब्लाक के चोटिंग, उदयपुर और चानियाली सहित आस पास के अन्य गांवों की दो हजार आबादी भी 8 किमी से अधिक पैदल दूरी तय कर गांवों तक पहुंचती है। इन गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए देेवाल-कोटेड़ा और चोटिंग-उदयपुर सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिली है। दो साल पहले कटी सड़क हाटकल्याड़ी-बेराधार और लोहाजंग-बांक मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कोटेड़ा के लिए तीन किमी और चोटिंग उदयपुर के लिए करीब 10 किमी सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिली है। ल्वाणी-कांडे लगा ताजपुर और देवसारी सड़क निर्माण की डीपीआर शासन को भेज दी गई है। सड़क निर्माण और डामरीकरण कार्य के लिए शीघ्र टेंडर आमंत्रित कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं थराली विधायक मुन्नी देवी का कहना है कि देवाल के दूरस्थ गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए थराली के पूर्व विधायक स्व. मगन लाल शाह लगातार प्रयासरत थे। जल्द ही अन्य गांव के लिए भी सड़कों की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें