फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों बन चुकी और इतनी निर्माणाधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में बढ़ती आबादी के साथ ही आवासीय इलाकों में व्यवसायिक इमारतों की बाढ़ आ गई है। रिहायशी क्षेत्रों में गली-कूचों में व्यवसायिक कॉंपलेक्स बन चुके हैं। जबकि कई स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। हाईकोर्ट की ओर से रिहाइश में संचालित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सील किए जाने के आदेेश जारी किए गए हैं, जिससे संबंधित लोगों को झटका लग गया है। शहर के आवासीय क्षेत्र में दर्जनों व्यवसायिक इमारतें हाल ही में बनी हैं। कुछ भवनों का निर्माण अभी चल रहा है। तेजी से बढ़ती इमारतों से लोगों को भूकंप आदि में जानमाल का खतरा हो सकता है। इसके साथ ही कई भवनों के निर्माण नियमों को ताक पर रखकर किया गया है। ऐसे में हाईकोर्ट के आदेश के बाद रिहाइश क्षेत्र में व्यवसायिक इमारतों पर अब अंकुश लगने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी अभी नहीं मिली है। आदेश मिलता है, तो उसका अध्ययन कर अमल किया जाएगा। विभागीय भूमि व सड़कों के किनारों से सख्ती के साथ अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
बलराम मिश्रा, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, ऋषिकेश।

कृषि उत्पादन मंडी समिति की जगह पर कहीं अतिक्रमण है, तो इसे दिखवाया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश की अभी जानकारी नहीं है। आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- नंदनी उनियाल, सचिव, कृषि उत्पादन मंडी समिति, ऋषिकेश।

हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी मिली है, मगर अभी तक लिखित आदेश निगम के पास नहीं पहुंचा है। आदेश मिलने पर उसका पालन किया जाएगा। कार्रवाई के लिए पहले प्लान ऑफ एक्शन बनाया जाएगा, जिसके बाद निगम की भूमि से अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाया जाएगा।
विज्ञापन

- उत्तम सिंह नेगी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, ऋषिकेश।

सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की जानकारी मिली है। हाईकोर्ट का आदेश अभी कार्यालय में नहीं पहुंचा है। आदेश मिलने पर शहर में किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा। नगर क्षेत्र से आदेश के अनुपालन में सख्ती के साथ अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

- हर गिरि, एसडीएम, ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें