फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी रेखा छूकर बही गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शनिवार को तीर्थनगरी में गंगा उफान पर रही। शाम करीब पांच बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज आधा मीटर नीचे दर्ज किया गया। शनिवार को गंगा का जलस्तर सुबह चार बजे से ही लगातार बढ़ता चला गया। शाम पांच बजे तक गंगा का जलस्तर 340 मीटर दर्ज किया गया। सुबह चार बजे नदी का जलस्तर वार्निंग लेवल 339.50 मीटर को छूकर बह रहा था। जबकि आठ बजे से 11 बजे तक गंगा का जलस्तर 339.65 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर 12 से एक बजे तक नदी का जलस्तर 339.60 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे जलस्तर 339.68 दर्ज किया गया। इसके बाद तीन बजे 339.85 मीटर और शाम चार बजे 339.95 आंका गया। शाम पांच बजे गंगा का अधिकतम जलस्तर 340 मीटर रहा, जोकि खतरे के निशान से महज आधा मीटर नीचे है। गंगा में उफान से नगर क्षेत्र, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला आदि इलाकों में नदी के किनारे बने घाट जलमग्न हो गए। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शाम को छह बजे जलस्तर 10 सेमी कम हुआ जोकि 339.90 और शाम सात बजे 339.85 मीटर दर्ज किया गया।

क्या कहते हैं अधिकारी
सुबह से गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन की ओर से गंगा किनारे रहने वाले लोगों और त्रिवेणीघाट में स्नान और आरती करने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। फिलहाल देर शाम जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हर गिरि, एसडीएम ऋषिकेश।

विकास सनवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें