फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बंद करनी योजना पर बिफरी भोजनमाताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तराखंड में तीन हजार स्कूलों को बंद करने की राज्य सरकार की तैयारी के खिलाफ उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन के सदस्य सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने इसका विरोध करते हुए भोजन माताओं से जुड़े लंबित प्रकरणों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। इस बाबत एसडीएम के माध्यम से यूनियन ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) से संबद्ध यूनियन के सदस्य प्रांतीय महामंत्री मोनिका के नेतृत्व में तहसील पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम हर गिरि को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उनकी प्रमुख मांगों में राज्य के तीन हजार स्कूलों को बंद नहीं करने की मांग शामिल है। इस दौरान उन्होंने भोजनमाताओं को 45 व 46वें श्रम सम्मेलन में पारित प्रस्तावों को लागू करना, उनके सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत भविष्य निधि व बीमा सुविधा, मध्याह्न भोजन योजना के निजीकरण को रोकने और निकाली गई भोजनमाताओं को वापस काम पर लेने आदि मांगें उठाई।
चेताया कि शीघ्र लंबित सभी मांगों पर सरकार ने कार्रवाई नहीं की, तो संगठन के सदस्य सरकार के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष निर्लेश, नगर अध्यक्ष अनीता वर्मा, गंगा देवी, लाजवंती देवी, परवीन, बबीता, राधा, अनीता, रीता, निर्मला बिजल्वाण, शशि सजवाण, चंद्रमा, रंभा, कमला, मनावती, पुष्पा, अभिलाषा देवी, पिंकी, चंद्रा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें