फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफार्म में आने वाले छात्र छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला के अर्थशास्त्र विषय के नियमित यूनिफार्म में आने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को सम्मान दिया गया। शुक्रवार को डोईवाला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने रजत पंवार, आसिफ हसन, सविता पोखरियाल, सीमा चमोली, ज्योति प्रजापति और दीपिका को सम्मान चिह्न देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. नैनवाल ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व होता है। अनुशासित विद्यार्थी को जीवन में निश्चित सफलता प्राप्त हो जाती है। कहा कि यूनिफार्म में आने से कॉलेज में शैक्षिक वातावरण का निर्माण होता है। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉॅ. केएल तलवाड़ ने कहा कि शासन के निर्देश पर कॉलेज में यूनिफार्म को अनिवार्य कर दिया गया है। अर्थशास्त्र विषय के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने नियमित यूनिफार्म में आकर मिसाल बनाई है। इसलिए उनका सम्मान किया गया है। इस दौरान अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. डीएस नेगी आदि लोग मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें