फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोनिवि कार्यालय पर दो घंटे तक दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। निर्माणाधीन सिरण मोटर मार्ग से गलनाऊं गांव को खतरा हो गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने लोनिवि के कार्यालय में दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के अनियोजित निर्माण से गांव को खतरा हो गया है। ग्रामीणों ने भू-धंसाव रोकने और सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की। अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

लोनिवि गौचर की ओर से बदरीनाथ हाईवे के गलनाऊ से सिरण के लिए 5 किमी सड़क निर्माणाधीन है, लेकिन सड़क कटिंग और मलबे के अनियोजित निस्तारण से गांव को खतरा बन गया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने लोनिवि कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण से गांव के संपर्क मार्ग, खेतों और गोशालाओं को भारी क्षति पहुंची है। साथ ही गांव के नीचे भू-धंसाव होने से गांव में मकान खतरे की जद में हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के मलबे का उचित निस्तारण और गांव के नीचे सड़क कटिंग से हो रहे भू-धंसाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण करने की मांग की। इसके बाद ग्रामीणों की दो घंटे तक अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। लोनिवि के सहायक अभियंता अमित कुमार पटेल और अनूप सिंह ने बताया कि सड़क का निर्माण कर रहे संबंधित ठेकेदार को शीघ्र ग्रामीणों की समस्या सुलझाने के लिए कहा गया है। साथ ही क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग, गोशाला आदि का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने इसका लिखित आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए। धरना-प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान प्रमोद नौटियाल, विक्रम सिंह, शिशुपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, रेखा देवी, रुकमणी देवी, संदीप, रिंकी, दलवीर सिंह और खुशहाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें