गोपेश्वर। जंगल घास लेने गई एक महिला की चट्टान से छिटके पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह नौ बजे कांडई गांव की सावित्री देवी (40) पत्नी पुष्पेंद्र सिंह गांव के समीप जंगल में घास लेने गई थीं। घास काटते वक्त अचानक चट्टान से छिटका पत्थर सावित्री के सिर पर जा लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।