फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी के गिरे बोल्डर की चपेट में आकर घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। बाजार से गांव जा रहा रूईसाण का एक व्यक्ति पहाड़ी के गिर रहे बोल्डर की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रूईसाण गांव निवासी भगोत सिंह (58) शुक्रवार सुबह 11 बजे बाजार से वापस रूईसाण जा रहा था। वह प्राणमति तक वाहन से पहुंचा लेकिन यहां भूस्खलन के कारण रास्ता बंद होने के कारण पैदल ही जाने लगा। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरा और भगोत सिंह उसकी चपेट में आकर खाई में जा गिरा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला, उपनिरीक्षक नरेंद्र कोटियाल, कांस्टेबल रजनीश, अनिल आदि ने ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से निकाला कर 108 वाहन से अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी की डा. पूनम टम्टा ने बताया कि चोट अधिक होने की वजह से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें