पीपलकोटी/गोपेश्वर। जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में शुक्रवार को राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डा. सुशील यादव, प्रबंधक रोहन सिंह और प्राचार्य भगवान सिंह ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने निष्प्रयोज्य वस्तुओं से हस्त निर्मित रंग-बिरंगी राखियां बनाईं। प्रदर्शनी का आयोजन कला समन्वयक शील असगोला ने किया। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के तहत संचालित शिक्षा केंद्र के एकल विद्यालय की छात्राओं ने गोपेश्वर थाने में पुलिस जवानों के हाथों पर राखी बांधी। थानाध्यक्ष कुंदनराम ने सभी छात्राओं को महिला सुरक्षा के साथ ही विभिन्न कानूनी जानकारी दी। इस मौके पर विहिप के जिला मंत्री राकेश मैठाणी, हरि प्रसाद ममगाईं, शंभू प्रसाद पंत, जितेंद्र कठैत, राजेश्वरी देवी, प्रियंका व लक्ष्मी आदि मौजूद थे।