फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमवीएन के कर्मचारियों ने दो घंटे तक किया कार्यबहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जीएमवीएन के कर्मचारियों ने कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृहों को पीपीपी मोड में देने का विरोध किया। उन्होंने नौ सूत्री मांगों के लिए दो घंटे तक कार्यबहिष्कार किया। इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से रसोई गैस कनेक्शन के लिए गोपेश्वर पहुंचे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जीएमवीएन के कर्मचारियों ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

संघ के महासचिव मनमोहन चौधरी ने बताया की जीएमवीएन के अधीन आवास गृहों को पीपीपी मोड में देने की तैयारी की जा रही है, जो नियमित कर्मचारियों के साथ अन्याय है। कर्मचारियों ने जीएमवीएन व केएमवीएन के एकीकरण का विरोध भी किया है। उन्होंने जीएमवीएन के 23 कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने पर भी आक्रोश जताया। इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, कार्यकारी अध्यक्ष पुरुषोत्तम पुरी, मनमोहन चौधरी, ईश्वरी रावत, विजय पुरोहित, नवल किशोर नेगी, लक्ष्मण रावत, अनिल जोशियाल, बृजपाल कोठियाल और मुन्ना सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें