फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में दिनभर बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। भूस्खलन होने से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में दिनभर बाधित रहा, जिससे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लामबगड़ में हाईवे देर शाम तक भी नहीं खुल पाया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने बदरीनाथ जा रहे 203 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर और जोशीमठ में रोक लिया। वहीं 240 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ में ही रोका गया है। शुक्रवार को हाईवे सुचारु होने पर तीर्थयात्रियों को गंतव्य को भेज दिया जाएगा। इससे पहले क्षेत्रपाल में भूस्खलन के कारण यहां आठ घंटे तक यात्रा वाहनों के पहिए थमे रहे। क्षेत्रपाल में सुबह छह बजे हाईवे बाधित हो गया था, जो दोपहर में दो बजे सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह चार से छह बजे तक हुई भारी बारिश के कारण चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे क्षेत्रपाल, गडोरा, भीमतला और लामबगड़ में बंद रहा। सुबह साढ़े छह बजे बारिश थमने के बाद एनएचआईडीसीएल (नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) और मेकाफेरी कंपनी की ओर से हाईवे खोलने का काम शुरू किया गया। क्षेत्रपाल में एनएचआईडीसीएल की ओर से दो जेसीबी लगाई गईं और दोपहर दो बजे हाईवे खोल दिया गया। इसी बीच गडोरा और भीमतला में भी मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई गई लेकिन लामबगड़ में हाईवे सुबह से बंद होने के कारण यात्रा वाहनों के पहिए थमे रहे। देर शाम तक भी हाईवे के न खुलने से तीर्थयात्री परेशान रहे। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि लामबगड़ में मौसम खराब होने और चट्टान से रुक-रुककर मलबा और पत्थर आने से वाहनों की आवाजाही बाधित है। मौसम सामान्य होने पर हाईवे को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें