फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्षधाम में प्रवाहित होंगी स्व. वाजपेयी की अस्थियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार (आज) को चमोली पहुंचेगी। अस्थि कलश का विसर्जन बदरीनाथ के मोक्षधाम ब्रह्मकपाल में किया जाएगा। भाजपा चमोली के मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे अस्थि कलश यात्रा गौचर पहुंचेगी। यहां से कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग होते हुए चमोली के बाद जोशीमठ पहुंचेगी। शनिवार को अस्थि कलश यात्रा बदरीनाथ के लिए रवाना होगी, जहां ब्रह्मकपाल में अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। मैखुरी ने बताया कि यात्रा के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत, बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें