नारायणबगड़। यूथ फाउंडेशन की ओर से आयोजित भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया शिविर में 75 युवाओं का चयन किया गया। शिविर में 610 युवाओं ने प्रतिभाग किया था।
ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित शिविर में युवाओं की खूब भीड़ उमड़ी। प्रशिक्षण के लिए 460 युवकों और 150 युवतियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें यूथ फाउंडेशन के चयनकर्ताओं ने 45 युवकों और 20 युवतियों का चयन किया। इस अवसर पर यूथ फाउंडेशन के बलवीर सिंह रावत, प्रीतम सिंह, महिला अनुदेशक सविता, अनिल रावत, विक्रम चौधरी आदि मौजूद थे। अनिल उनियाल, भाजपा के दलीप सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, हरि सिंह नेगी ने यूथ फाउंडेशन की इस पहल को सराहनीय बताया।