फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में असुरक्षित हैं महिलाएं और बच्चे: प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कांग्रेस के चकराता विधानसभा क्षेत्र के पांच खतों की डाकपत्थर स्थित निरीक्षण भवन में संपन्न हुई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं और बच्चे असुरक्षित हैं। चुनाव से पूर्व प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा देने की बात कही थी। लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाबालिगों के साथ दुष्कर्म जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। मझगांव खत निवासी महानंद जोशी ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में राज्य में विकास थम गया है। महंगाई चरम पर है। रोजगार देने की घोषणाएं झूठी साबित हो रही हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। पहाड़ में विकास के नाम पर डबल इंजन की सरकार का दम फूलने लगा है। बैठक में खत द्वार, विशलाड़, बणगांव, अठगांव एवं मोहन खत के लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य सरदार सिंह, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख भागीराम, जिला पंचायत सदस्य मेहर सिंह, शूरवीर सिहं और चकराता ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यकारिणी भंग
विकासनगर। पछवादून जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष पद और प्रवक्ता पद पर जल्द ही दुबारा से सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। बताया कि ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन पदों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें