फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसन नदी में बढ़ा जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

पहाड़ी अंचलों में हो रही बारिश के दौरान बुधवार की देर शाम को आसन नदी का जल स्तर बढ़ गया। जिससे जमनपुर में नदी किनारे बने घरों को खतरा खड़ा हो गया है। तहसील और पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। देर रात को यदि पानी के जल स्तर में इजाफा होता है तो नदी किनारे बने 20-30 घरों को खाली भी कराया जा सकता है।
अनहोनी की आशंका के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने नदी किनारे बने मकानों में रहने वाले लोगों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। पहाड़ी अंचलों में हो रही बारिश के चलते शाम पांच बजे अचानक नदी के जल स्तर में इजाफा हो गया। जिसके बाद आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। जिसके बाद से लगातार पुलिस क्षेत्र के गश्त पर है। मालूम हो कि आसन नदी शिवालिक के जंगलों से निकलती है। ऐसे में बुधवार को पहाड़ी अंचलों में हो रही बारिश के बीच नदी का जल स्तर खासा बढ़ गया है। वहीं, स्वारना नदी के जल स्तर में भी देर शाम को इजाफा हो गया, हालांकि, इस नदी का जल स्तर अभी खतरे के निशान से खासा नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर से पछवादून में दिनभर चटक धूप खिली रही। दोपहर दो बजे बाद मौसम के बदले मिजाज के बीच क्षेत्र में बारिश हुई। लेकिन शाम चार बजे तक यह बारिश बंद हो गई। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें