फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारी महिला के स्वास्थ्य में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। रोजगार, मुआवजा पैकेज सहित 16 सूत्री मांगों के लिए आंदोलित जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का धरना रामलीला मैदान में जारी है। इस दौरान अनशन पर बैठी पुष्पा जोशी के स्वास्थ्य में डाक्टरों ने गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को धरना स्थल पर आयोजित सभा में आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार प्रभावितों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। सरकार परियोजना कंपनी के पक्ष में खड़ी है। रामलीला मैदान में अनशन पर बैठी पुष्पा जोशी का अनशन 8वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को प्रशासन ने पुष्पा जोशी का मेडिकल कराया। सीएचसी के चिकित्सक रविंद्र राणा ने बताया कि जोशी के वजन में एक किलो की गिरावट दर्ज की गई है। आंदोलनकारियों को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर समाजसेवी अनिल स्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुंवर, आशा पैन्यूली पहुंचे। वहीं धरने पर बैठने वालों में प्रताप भंडारी, कमलेश कंडारी, श्याम सिंह, सीता देवी, लखपत सिंह, सरोजनी देवी, सुनीता देवी व मुकेश बर्त्वाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें