फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सफाई कर्मी से मारपीट करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शहर की सफाई व्यवस्था को पूर्ण रूप से ठप करने की चेतावनी दी है। मांग के समर्थन में उन्होंने नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन भी किया। कोतवाल एसएस नेगी को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष सतीश कुमार पारछा ने कहा कि बीते सोमवार को 28 फीटा रोड पर खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताने वाले आशीष पिपानिया ने सड़क पर सफाई कार्य कर रहे पालिका कर्मी अनिल कुमार के साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गए। आरोपी ने सफाई कर्मी के साथ गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी आरोपी खुलेआम बाहर घूम रहा है। कहा यदि अगले 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो सफाई कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष सुभाष कुमार गागट, महामंत्री संजय पुहाल, सचिव कमलराज, कोषाध्यक्ष बंटी पंवार, सचिव गौतम मचल, सुशील कुमार, राज कुमार, पवन कुमार, रवि कुमार, कुंता देवी, रोहित कुमार, बंटी, रीना देवी, सतीश, अनिल, मोनू कुमार, तरुण, सुदेश, राजेश, रितेश कुमार, अजय कुमार, योगेश, प्रवेश, अनुज, सतीश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें