फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल विद्युत परियोजना प्रभावितों की सभी समस्याओं का होगा निराकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी का कहना है कि जब तक श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण नहीं होता, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। प्रभावितों की मांगों पर सरकार और शासन ने परियोजना संचालन कर ही कंपनी एएचपीसीएल को निर्धारित समय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कंडारी ने कहा कि 23 जुलाई को शासन में राज्य मंत्री डा. धन सिंह और ऊर्जा सचिव राधिका झा की संयुक्त अध्यक्षता में कंपनी व यूजेवीएन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इसके बाद 27 जुलाई को श्रीनगर मेें प्रशासन की मध्यस्थता में कंपनी और प्रभावितों की बैठक संपन्न हुई। कंपनी को समझौते/अनुबंध का समयबद्ध रूप से पालन करना होगा। कंडारी ने कहा कि जब तक कंपनी बैठकों में पारित हुए प्रस्तावों के अनुसार कार्य नहीं करती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें