फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल में कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल/थराली। उत्तरकाशी में बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों को रोकने में प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे देने वाली सरकार बेटियों की सुरक्षा को लेकर संजीदा नहीं है।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ब्लाक सभागार से लेकर मुख्य बाजार तक नारेबाजी की और उत्तरकाशी की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्य बाजार में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा यदि दुष्कर्मी आरोपी को फांसी नहीं दी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गोविंद सिंह पांगती, महाबीर बिष्ट, लखन रावत, यादव चंद्र मिश्रा, खिलाप सिंह, उमेश मिश्रा, भूपाल सिंह गड़िया, बच्ची राम, पुष्पा नेगी, पुष्पा मिश्रा, उमा देवी, हीरा राम, कुंदन भंडारी, सुदर्शन सिंह, कंचन बिष्ट और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। वहीं थराली में स्थानीय लोगों ने नासिर बाजार से मुख्य बाजार तक प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान संजीव बुटोला, मनोज चंदोला, खिलाफ सिंह रावत, प्रेम कुमार, राजीव नेगी, गजेंद्र रावत, संदीप रावत, अव्वल सिंह, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें