फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. कौशल बने एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । आयुर्वेदिक डॉक्टर एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव में डॉ. रवि कौशल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। सोमवार को वैद्य वीरेंद्र शर्मा, डॉ. जीएल अरोड़ा व डॉ. जीएस रावत की देखरेख में चुनाव संपन्न कराए गए। समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वामी शुकदेवानंद चैरिटेबल हास्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि कौशल को अध्यक्ष व डॉ. आनंद भास्कर को महासचिव चुन लिया। इसके अलावा डॉ. अरुण कुमार व सीमा सक्सेना को उपाध्यक्ष, डॉ. कपिल गुप्ता को सह सचिव, डॉ. जेपी राठी को सह कोषाध्यक्ष जबकि डॉ. विंदेश्वरी नौटियाल को सांस्कृतिक सचिव चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. महावीर काला, डॉ. पीएल कपरुवान, डॉ. हर्ष शर्मा, सीएमई सचिव डॉ. मुन्नी लाल मौर्य को शामिल किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. डीके श्रीवास्तव, पूर्व महासचिव डॉ. डीपी बलोदी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सकों के हित में संस्था हमेशा कार्य करती रहेगी। डॉ. रवि कोशल कहा कि आयुर्वेद से उपचार कराने में शरीर पर किसी प्रकार का कोई विपरीत असर नहीं पड़ता है। कहा कि पूरे विश्व में आयुर्वेद के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। आयुर्वेद में मधुमेह, गठिया, पेट, बवासीर और चर्म रोग जैसी असाध्य बीमारियों का सटीक उपचार हैं। आयुर्वेदिक औषधि का सेवन शरीर के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें