फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रभागा व पुरानी चुंगी पर जाम की समस्या गंभीर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। व्यस्त बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रभागा पुल और पुरानी चुंगी तिराहे पर जाम की समस्या आम हो गई है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को लगभग हर दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त स्थानों पर लोगों की दुश्वारियां सुबह सबेरे और दोपहर में बारह के बजे के बाद उस वक्त बढ़ जाती हैं, जब विद्यालयों में छुट्टी होती है। इससे स्कूली वाहन जाम में फंस जाते हैं। सोमवार को क्षेत्र में यही स्थिति देखने को मिली। चंद्रभागा पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम से सुबह स्कूल बसों में बैठे बच्चों को परेशान होना पड़ा। यह रोजमर्रा की समस्या हो गई है, मगर इस ओर स्थानीय प्रशासन उदासीन बना बैठा है। इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती है, मगर वह भी व्यवस्था को सुधारने में दिलचस्पी नहीं दिखाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें