फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/नारायणबगड़। जिला कांग्रेस कमेेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। पार्टी कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की। बैठक में पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी और पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने कहा कि राजीव गांधी एक युग पुरोधा व्यक्ति थे। उनके नेतृत्व में तत्कालीन सरकार ने देश के लिए कई कार्य किए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, सोनिया गांधी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश रुधिया, जिलाध्यक्ष लोकेंद्र रावत, नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विकास जुगरान, ओम प्रकाश नेगी, युद्धवीर बर्तवाल, मनीष नेगी, राजेंद्र सिंह रावत और प्रमोद बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं नारायणबगड़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी की स्मृति में पौधरोपण किया और उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कंडवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप बुटोला, मोहन सिंह रावत, राजेश कुमार, हरेंद्र बिष्ट, अजय सती, पंकज नेगी, प्रदीप नेगी, भगत नेगी, विक्की नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें