कर्णप्रयाग। दिव्यांग स्कूल सिमली से एक छात्र के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने पुलिस में छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और छात्र के खोज की मांग की।
देवाल ब्लाक के सूया गांव निवासी पंकज बिष्ट (15वर्ष) पुत्र हरीश चंद्र सिंह बिष्ट नवप्रभात दिव्यांग आवासीय स्कूल सिमली में पढ़ता है। वह 17 अगस्त की सुबह से लापता है। इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने पंकज की नारायणबगड़, थराली, देवाल सहित आसपास सभी स्थानों पर खोज की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। हरीश चंद्र सिंह ने इस संबंध में कोतवाली कर्णप्रयाग में पंकज की गुमशुदगी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष चित्रगुप्त ने बताया कि किशोर की खोज शुरू कर दी गई है।