फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन की जद में जिला अस्पताल के आवासीय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला अस्पताल के आवासीय भवनों के आगे से हो रहा भूस्खलन का दायरा बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन को चमोली तहसील की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में यहां चट्टान पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण भूस्खलन सक्रिय होने की बात कही गई है। इस पर अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया ने इस क्षेत्र में किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

13 अगस्त की रात को भारी बारिश के दौरान जिला अस्पताल के आवासीय भवनों के आगे करीब बीस मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। अभी भी रुक-रुककर यहां भूस्खलन हो रहा है। एक मेडिकल स्टोर और दो आवासीय मकान भी भूस्खलन की जद में आ गए हैं। अस्पताल के भवनों के नीचे एक चट्टान पर निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिससे यहां भूस्खलन सक्रिय हुआ। मामले में एडीएम ने एसडीएम (सदर) परमानंद राम को जांच के आदेश दिए थे। इसकी रिपोर्ट एसडीएम ने एडीएम को सौंप दी है। अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर अब इस भूस्खलन क्षेत्र में कोई भी निर्माण कार्य नहीं करने दिया जाएगा। आपदा मद से यहां सुरक्षा दीवार बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें