फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना प्रभावित आंदोलनकारियों ने फूंका सीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पूर्व काबीना मंत्री दिवाकर भट्ट ने प्रभावितों के आंदोलन को समर्थन दिया। वहीं उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के संयोजक/अनशनकारी दौलत कुंवर का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावित मुआवजा, पैकेज व रोजगार सहित 16 सूत्री मांगों के लिए पावर हाउस परिसर में आंदोलित हैं। प्रभावितों के समर्थन में उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के संयोजक दौलत कुंवर 15 अगस्त अनशन कर रहे हैं। वहीं प्रभावितों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का पुतला फूंका। प्रभावितों का कहना है कि सरकार प्रभावितों के आंदोलन पर मौन है। पूर्व काबीना मंत्री दिवाकर भट्ट ने भी अनशन स्थल पर पहुंच कर प्रभावितों को अपना समर्थन दिया। हालांकि शुक्रवार को बड़ी संख्या में आंदोलन स्थल पर पुलिस बल भी मौजूद था। आशंका जताई जा रही थी कि पुलिस आंदोलनकारियों को यहां से बलपूर्वक हटा सकती है, लेकिन शाम करीब 6 बजे फोर्स यहां से बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें