फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियां रही आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। परिष्कारम पब्लिक स्कूल श्रीकोट के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं की शानदार रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान छात्रों की ओर से दी गई ‘आइ लव माई इंडिया’ ‘चैता की चैत्वाली, रानीखेत राम ढोला व फयूॅलडियां आदि गीतों पर दर्शक भी झूम उठे।
विज्ञापन

श्रीकोट गंगानाली के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली ने कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मैडल से सम्मानित किया गया। जबकि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खुशी, गौरव, अग्रिम, अवनी, दिव्याशु व रुद्रांशु को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जंगली ने छात्र-छात्राओं व कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। रुद्र व मयंक का पहाड़ों की विशेषता पर आधारित नाटक ने खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में प्रो. एसएस रावत, प्रो. शशि किरण पांडे, डा. अरविंद दरमोड़ा, सोहन लाल, डा. बीसी पांडे, आशु रोलेट, प्रेरणा सेमवाल व डा. चिन्मय नारायण पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें