फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कर्णप्रयाग, लंगासू और डिम्मर गांव में आयोजित हुई शोक सभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर मुख्य बाजार में व्यापारियों और विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, महामंत्री उमेश खंडूड़ी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सती, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, राकेश कुमार डिमरी, पंकज डिमरी, प्रह्लाद सती आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सरस्वती शिशु मंदिर कर्णप्रयाग में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने शोकसभा की। इस मौके पर सुभाष चमोली, मुरलीधर चंदोला, बीपी बेंजवाल, वीरपाल रावत आदि थे। लंगासू में व्यापार संघ और विभिन्न संगठनों ने शोक जताया। व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, टीका प्रसाद मैखुरी, सुरेंद्र खत्री, ताजबर सिंह नेगी और धीरेंद्र मैखुरी आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं डिम्मर गांव में ग्रामीणों ने गांव के चौंरी चौक में शोक सभा कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मोहन प्रसाद डिमरी, द्वारिका प्रसाद डिमरी, डा. भुवनेश्वर प्रसाद, अरुण डिमरी और नरेश खंडूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



जगह-जगह हुईं शोक सभाएं
देवाल/नारायणबगड़/थराली/गौचर/गैरसैंण। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर विभिन्न जनसंगठनों ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, डीडी कुनियाल, नंदा देवी, भाजपा के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, कांग्रेस के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, कांग्रेस के प्रदेश सदस्य महाबीर बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता लखन रावत, माकपा के ललित मिश्रा, देवराम वर्मा, व्यापार संघ के अध्यक्ष केडी मिश्रा, भाजपा के बलबीर घुनियाल, नरेंद्र बिष्ट, जीवन मिश्रा, उमेश मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष पुष्कर फर्स्वाण, गंगा सिंह सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। दूसरी ओर नारायणबगड़ में एसएस नेगी, दिग्पाल बुटोला, मनमोहन सिनवाल, यशपाल नेगी, हरि सिंह, एसएस कनेरी, व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद मलेठा आदिबदरी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद नेगी, विजय चमोला, गौचर में विजय डिमरी, इंदु पंवार, अनिल नेगी, महेश कुमार आदि थराली में रणजीत सिंह, भवानी दत्त, राकेश जोशी, भावना रावत, नरेंद्र भारती आदि ने शोक जताया। गैरसैंण में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष खिलाफ सिंह, व्यापार संघ के सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पूरन सिंह नेगी, रामचंद्र गौड़ सहित कई नेताओं ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें