फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस किल्लत पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन

रसोई गैस की किल्लत पर शनिवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने साहिया बाजार में गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बीते 15 दिन से क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भोजन पकाने के लिए उन्हें चूल्हा फूंकना पड़ रहा है। मालूम हो कि क्षेत्र में कालसी स्थित एजेंसी से सिलिंडरों की आपूर्ति की जाती है। एजेंसी से क्षेत्र के 400 से अधिक गैस उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इन्हें इन दिनों गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गैस कब मिलेगी, इसका एजेंसी संचालक के पास कोई जवाब नहीं है। रोजाना ग्रामीण अंचलों से लोग गैस मिलने की आस में वाहन बुक कर साहिया पहुंचते हैं। जहां से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के कारण हरिद्वार स्थित प्लांट से गैस की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। करनाल स्थित प्लांट से गैस मंगवाई जा रही है। कुछ ही दिन में गैस की आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुनील चौहान, सुंदर सिंह, अजब सिंह, सुल्तान सिंह, बलबीर सिंह राठौर, भूपाल सिंह, सूरत सिंह, शमशेर सिंह, अरविंद सिंह, महेंद्र सिंह तोमर, रविंद्र सिंह, शूरवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें