फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री दौड़ में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खेल विभाग की ओर से क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ सात आयु वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम से घिंघराण रोड तक हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया। डीएम स्वाति एस भदौरिया और मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने अव्वल बालक-बालिकाओं को पुरस्कृत किया।
अंडर 12 वर्ष के बालक-बालिका की दो किमी दौड़ में तनीश-ईशा बर्तवाल ने प्रथम, अंकित बिष्ट-स्नेहा राणा ने द्वितीय और देवेश-कंचन बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 की तीन किमी दौड़ में रोहित सिंह-जागृति बिष्ट, आदित्य-दुर्गा व दिगंबर कुंवर-नेहा नेगी, अंडर 16 की पांच किमी दौड़ में आदित्य सिंह, तिलक व कैलाश बिष्ट तथा ओपन वर्ग के सात किमी में परमजीत बिष्ट-निकिता फरस्वाण, देवेंद्र नेगी-अर्चना सेमवाल व प्रदीप-अंकिता नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य शिक्षाधिकारी ललित मोहन चमोला, कमल किशोर सिंह, गोपाल बिष्ट, केसी पंत, हरेंद्र कुंवर, रमेश पंखोली, विकेंद्र चौहान, नवीन कुंवर, तनवीर अहमद, जगदीश रावत, दीपक, अजीत रावत, रश्मि बिष्ट, संतोषी नेगी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पृथ्वी सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीके में जीआईसी व एसजीआरआर अव्वल
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीआईसी रुद्रप्रयाग में सामान्य ज्ञान व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान में जीआईसी रुद्रप्रयाग व भाषण में एसजीआरआर तिलणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारतीय रेडक्रॉस इकाई के अध्यक्ष/डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूसरी ओर अगस्त्यमुनि में खेल विभाग की ओर से अंडर-16 की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। बीडीओ धनेश्वरी नेगी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस मौके पर ब्लाक कार्यालय व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें