श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पहली बार आरक्षण के रोस्टरवाइज संकाय सदस्यों (फैकल्टी) के पदों पर संविदा नियुक्ति होगी। शासन के निर्देश पर संस्थान ने रोस्टरवाइज रिक्त पदों की लिस्ट भेज दी है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में 90 फीसदी से अधिक पदों पर संविदा में संकाय सदस्य तैनात हैं। संस्थान की स्थापना से अब तक यहां आरक्षण का रोस्टर लागू किए बिना नियुक्ति की जाती रही है। हाल में संस्थान ने रिक्त पदों पर साक्षात्कार के लिए शासन को रिक्तियां भेजी थी, लेकिन आरक्षण का रोस्टर नहीं होने से इसे लौटा दिया गया। संस्थान के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नए सिरे से विभिन्न पदों पर आरक्षण निर्धारित कर रिक्तियां शासन को भेज दी है। प्रोफेसर के 7, एसोसिएट प्रोफेसर के 12 और सहायक प्रोफेसर के 26 पदों के लिए साक्षात्कार होना है।
यह है आरक्षण की स्थिति
सामान्य
प्रोफेसर माइक्रोबायोलॉजी, मनोरोग, रेडियोडायग्नोसिस व टीबी चेस्ट, एसो. प्रो. एनॉटमी, जनरल मेडिसिन, सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी व रेडियोथेरेपी और सहा. प्रो. एनॉटमी, ब्लड बैंक, कम्युनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग, अस्थि रोग, फार्माकोलॉजी, मनोरोग, रेडियोडायग्नोसिस, रेडियोथेरेपी व एनीस्थिसिया।
अनुसूचित जाति
प्रोफेसर नेत्र रोग विभाग, एसो. प्रो. सर्जरी, बाल रोग और सहा. प्रो. स्त्री रोग, कम्युनिटी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग, पीएमआर व टीबी एवं चेस्ट व एनीस्थिसिया।
अनुसूचित जनजाति
सहायक प्रो. रेडियोथेरेपी।
अन्य पिछड़ा वर्ग
प्रोफेसर पीएमआर, एसो. प्रो. बायोकेमेस्ट्री, स्त्री रोग एवं प्रसूति और सहा. प्रो. जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, पैथोलॉजी।