फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर नहीं पहुंचे शिक्षक, बच्चे दीवार फांदकर गए अंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर में प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ ) स्कूलों के निरीक्षण पर पहुंचे। कुछ स्कूलों में जहां शिक्षक गैरहाजिर मिले वहीं एक स्कूल तो नियत समय पर ही नहीं खुला। स्कूल के गेट पर ताला लटका हुआ था और बच्चे गेट व दीवार फांद कर विद्यालय परिसर में प्रवेश कर रहे थे। स्थिति देख बीईओ ने नाराजगी जताते हुए उन्होंने शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी डा. एसएस नेगी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल व हाईस्कूल कणोली, प्राथमिक विद्यालय जखंड और राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डांगचौरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साढ़े सात बजे तक राजकीय प्राथमिक विद्यालय जखंड के दोनों गेटों पर ताले लटके हुए मिले। मौके पर कोई अध्यापक मौजूद नहीं मिला। बच्चे गेट व दीवार को फांद कर विद्यालय परिसर में प्रवेश कर रहे थे। डा. नेगी ने बताया कि इससे बच्चे चोटिल भी हो सकते है। विद्यालय में तीन अध्यापक तैनात है। जिनमें एक शिक्षक सुबह 7:45 बजे स्कूल में पहुंचे और तब विद्यालय का गेट खुला। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबह 7:56 बजे विद्यालय पहुंचे। जबकि तीसरे शिक्षक 8 बजे तक भी विद्यालय में नहीं आए। दूसरी ओर जूनियर हाईस्कूल कणोली और हाईस्कूल में एक-एक शिक्षक बिना अवकाश स्वीकृत कराए गैरहाजिर मिले। इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए उन्होंने शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा।
>>>>>>

विद्यालयों को सुबह 7:45 तक खोले जाने और प्रार्थना सभा के बाद आठ बजे से कक्षाएं संचालित होने के निर्देश दिए गए है। अनुपस्थित और समय पर न आने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. एसएस नेगी, प्रभारी बीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें