फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के सभी महिला छात्रावासों मे लगेंगी सेनेट्री वेडिंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के सभी महिला छात्रावासों में जल्द ही सेनेट्री वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी। विवि के तीनों परिसरों में 9 महिला छात्रावास है, जिनमें 760 छात्राएं रह रही हैं। अब तक 3 छात्रावासों में सेनेट्री वेंडिंग मशीन लग चुकी हैं और दो में पैड के निस्तारण की मशीन भी लग चुकी है।
विज्ञापन

एमएचआरडी ने विश्वविद्यालयों को सभी महिला छात्रावासों में सेनेट्री वेंडिंग मशीन लगाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत गढ़वाल विवि प्रशासन ने कमेटी गठित की थी। कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि चौरास परिसर में 6, बिड़ला, टिहरी व पौड़ी परिसर में एक-एक महिला छात्रावास हैं। चौरास परिसर स्थित मंदाकिनी, भागीरथी, यमुना महिला छात्रावासों में सेनेट्री वेंडिंग मशीन लग चुकी हैं। जल्द अन्य छात्रावासों में यह मशीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सेनेट्री वेंडिंग मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालने से एक सेनेट्री पैड लिया जा सकता है। अभी यह सुविधा तीन माह के लिए ट्रायल के तौर पर चलाई जा रही है। तीन माह बाद सभी छात्रावासों में यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
इन मशीनों के साथ ही प्रयोग किए गए पैड के लिए निस्तारण मशीन भी लगाई जाएगी। यह सुविधा अभी दो छात्रावासों मंदाकिनी और यमुना महिला में ही उपलब्ध है। विवि की छात्राओं ने इस सुविधा पर खुशी जताई है।
विज्ञापन


--------------------------------------------------
जल्द जारी होगी मेरिट सूची
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के छात्रावासों में आवास आवंटन के लिए जल्द ही मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. सकलानी ने बताया कि जिन छात्रों का प्रवेश हो चुका है, उनके लिए 20 अगस्त तक मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें