फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की तेनाती की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों का आमरण अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। शिक्षकों की तैनाती की मांग के लिए राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों ने कालेज परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्द लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान के नेतृत्व में छात्र 10 बजे महाविद्यालय परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के प्रति नारेबाजी की और आमरण अनशन शुरू कर दिया। छात्रों ने कहा कि विद्यालय में दो वर्षों से गणित, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान विषय के पद रिक्त चल रहे हैं। एक वर्ष पूर्व स्वीकृत अर्थशास्त्र विषय शुरू करने और स्नातक स्तर पर सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर 16 जुलाई से 26 दिन तक धरना दिया था, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है। आमरण अनशन करने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान, नवीन चंदोला, विक्रम कनवासी, राहुल टम्टा, सुनील रावत और प्रमोद कुमार शामिल हैं। समर्थन देने वालों में हैरी फर्स्वाण, गीता गजाला, दमयंती, रीता, योगी, भरत, विनोद, बृजमोहन और भरत रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें