फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएफआई ने मानव श्रृखला बना कर दिया विश्व शांति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) छात्र संगठन ने विनाशकारी युद्धों के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर विश्व शांति का संदेश दिया। छात्र संगठन ने कहा कि वैज्ञानिक आविष्कारों का प्रयोग विकास कार्यों के लिए किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में एसएफ छात्र संगठन ने 9 अगस्त 1945 के विश्व युद्ध के दौरान मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि अमेरिका की ओर से जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम से हमला किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे गए। संगठन ने मानव श्रृंखला के माध्यम से विश्व शांति का नारा देते हुए कहा कि वैज्ञानिक आविष्कारों का प्रयोग विकास कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। इस मौके पर नितिन मलेठा, हरीशचंद्र तिवारी, अतुल कांत आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें