फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मनरेगा कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। डीएम ने मनरेगा, ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, दुग्ध विकास, सहकारिता, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, युवा कल्याण, बचत और वन विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने देवाल और नारायणबगड़ ब्लाक में मनरेगा कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि केंद्र की इस कल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कलस्टर आधारित कृषि को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, डीएफओ सुरेंद्र प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण और जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव के साथ ही कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें