फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर बॉय-बॉय लिखकर नदी में कूद गया संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। टंगसा गांव के एक युवक ने मठ गांव के समीप झूला पुल से अलकनंदा में छलांग लगा दी। पुलिस और परिजनों ने युवक की काफी खोज की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। युवक ने नदी में छलांग लगाने से करीब दो घंटे पहले फेसबुक पर अपनी दो फोटो के साथ बाय-बाय दोस्तों पोस्ट किया था।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम को मठ-बेमरु गांव जाने वाले पैदल रास्ते पर झूलापुल से एक व्यक्ति ने अलकनंदा में छलांग लगा दी। सूचना पर पीपलकोटी पुलिस मौके पर पहुंची। नदी का बहाव अधिक होने के कारण छलांग लगाने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल पाया। पुलिस को झूलापुल के पास एक बैग और आधार कार्ड पड़ा मिला। आधार कार्ड संदीप बिष्ट (27) पुत्र दिनेश बिष्ट, ग्राम टंगसा, चमोली का था। कार्ड के आधार पर पुलिस ने संदीप के परिजनों को मौके पर बुलाया। संदीप के पिता दिनेश बिष्ट ने बताया कि संदीप लंबे समय से अस्वस्थ था। वह गोपेश्वर में एक दुकान में नौकरी करता था। बुधवार देर शाम वह बैमरु गांव में अपनी मौसी के यहां जाने के लिए निकला था। पुलिस टीम और परिजनों ने नदी किनारे उसकी काफी खोज की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। संदीप ने दोपहर में दो बजकर 50 मिनट पर अपने फेसबुक पर बॉय-बॉय दोस्तों लिखकर अपनी दो फोटो पोस्ट की हैं। थाना प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि संदीप के नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नदी किनारे उसकी खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें