फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटें बढ़ाने की मांग के लिए छात्रों का आमरण अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चार सूत्री मांगों के समर्थन में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, छात्र संघ उपाध्यक्ष मिथलेश फर्स्वाण और छात्र नेता सुमित असवाल का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित छात्रों ने श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेेबाजी भी की।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी और छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट ने कहा कि पीजी कालेज गोपेश्वर में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएड संकाय में सीटें बढ़ाने के लिए एक पखवाड़े से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन विवि स्तर पर इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में कई छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के पद भी लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी, मोहित बिष्ट, सौरभ, प्रकाश गड़िया और दिव्या नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें