फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से डंपिंग ग्राउंड को जल्द शिफ्ट करने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

---------
शहर से डंपिंग ग्राउंड हटाने की लगाई गुहार
कांग्रेसियों ने सहायक नगर आयुक्त के जरिये प्रशासक को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। शहर के बीचोंबीच खाली भूखंड पर डंप किए जा रहे कूड़े कचरे को अन्यत्र शिफ्ट करने और लोगों को गंदगी से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सहायक नगर आयुक्त के जरिये प्रशासक को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए थे। ज्ञापन के अनुसार दशकों से नगर के बीचोंबीच और गंगा से महज 60 मीटर के दायरे में कूड़ा डंप किया जा रहा है। साथ ही हरिद्वार हाईवे के किनारे गंदगी डंप की जा रही है। शहर के बीच से कचरा हटाने की मांग को लेकर पहले संघर्ष समिति के बैनर तले 39 दिनों तक आंदोलन किया जा चुका है। जिस दौरान उपजिलाधिकारी द्वारा डंपिंग ग्राउंड को जल्द शिफ्ट कराने का भरोसा दिया गया था। बावजूद इसके महीनों बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। बारिश के कारण शहरभर की गंदगी गंगा में प्रवाहित हो रही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान शिवमोहन मिश्र, सैय्यद मुमताज हाशिम काजमी, प्रदीप जैन, मनोहर लाल चावला, राजकुमार तलवाड़, सतीश शर्मा, वेदप्रकाश अग्रवाल, विमला रावत, उमा ओबरॉय, अब्दुल रहमान, मधु जोशी, वीरेंद्र सजवाण, प्यारेलाल जुगलाण, रविंद्र बिरला, तनवीर सिंह, राजेश शाह, देवेंद्र प्रजापति, जगजीत सिंह, किशोर गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें