फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा के तीन साल बाद भी नहीं बना पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

घोषणा के तीन साल बाद भी लांघा रोड स्थित शीतला नदी पर बने रपटे पर पुल निर्माण नहीं हो सका है। बरसात में नदी के उफनने पर इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो जाती है। लोगों ने शासन प्रशासन से पुल निर्माण की मांग की है।
लांघ रोड से रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगने की स्थिति पर भी एनएच का सारा ट्रैफिक इस सड़क पर डायवर्ट कर दिया जाता है। इसके साथ ही सड़क विकासनगर तहसील के कई गांव को दून-पांवटा हाईवे से जोड़ती है। देहरादून जाने वाले लोगों के लिए यह सड़क बाईपास का काम करती है। लेकिन बरसात में अक्सर नदी के उफनने पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जता है। स्थानीय लोग लंबे समय से नदी के रपटे पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अरुण कुमार, सौरभ चौहान, अभिनव चतुर्वेदी आदि का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से रपटे पर पुल बनना बेहद जरूरी है। उफनती नदी को पार करते वक्त हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। तीन साल पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रपटे पर पुल निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। बरसात में सड़क के बंद होने पर लोगों को वाया हरबर्टपुर होते हुए 20 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। लोनिवि देहरादून के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि वित्तीय स्वीकृति न मिलने के कारण पुल निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें