फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड/कार्मिक शिक्षक आउट्सोर्स संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न सूत्रीय मांगों के समर्थन में मंगलवार को कर्मचारियों ने आंदोलन के अगले चरण में मशाल जुलूस निकाला। यूजेवीएनएल भवन से शुरू हुआ यह मशाल जुलूस पोस्ट ऑफिस, डाकपत्थर पुलिस चौकी, इंटर कॉलेज होते हुए डाकपत्थर चौक पर पहुंच संपन्न हुआ। जहां कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व यूजेवीएनएल दफ्तर में आयोजित गेट मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं। कई बार मांग के समर्थन में शासन को रिमाइंडर भेजने के बावजूद अब तक समस्याएं जस की तस बनी हुई है। जब कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने पूरे सेवाकाल में तीन पदोन्नति और तीन एसीपी का लाभ देने के साथ ही 4600 ग्रेड वेतन प्राप्त सभी शिक्षकों को 17140 रुपये का मूल वेतन देने की मांग की। कहा राजकीय कर्मचारियों को पूर्व की भांति 10, 16, 26 वर्ष और ऊर्जा निगम के कार्मिकों को 9, 14, 19 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर एसीपी का लाभ दिया जाए। चतुर्थ श्रेणी कार्मियों को तृतीय एसीपी के तहत 4200 रुपये का ग्रेड वेतन दिया जाए। राजकीय के साथ ही सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों, आउट्सोर्स कर्मियों को भी यू हेल्थ कार्ड योजना का लाभ प्रदान किया जाए। 52 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके पुरुषों और 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को स्थानांतरण एक्ट में छूट दी जाए। अगले चरण में 17 अगस्त को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक रैली निकाली जाएगी। 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस जुलूस में यूजेवीएनएल कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक और सिंचाई विभाग के कर्मचारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें