फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों पर ड्यूटी से गायब रहने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लोहारी अंतर्गत लेबरा गांव के ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षकों पर अक्सर ड्यूटी से गायब रहने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी से की है। उन्होंने मांग के समर्थन में एसडीएम को शिकायती पत्र भी भेजा।
एसडीएम को भेजे गए पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में एक महिला शिक्षक समेत तीन शिक्षकों की तैनाती की गई है, लेकिन तीनों ही शिक्षक अक्सर स्कूल से गायब रहते हैं। महिला शिक्षक पूरे महीने में एक से दो दिन ही स्कूल आती है जबकि, पुरुष शिक्षक भी बारी-बारी से स्कूल आते हैं। जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी शिक्षकों की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आ पा रहा है। वर्तमान में स्कूल में 36 छात्र अध्ययनरत हैं। आरोप लगाया कि कई बार शिक्षक स्कूल में शराब पीकर भी आते हैं। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी शिक्षकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उप शिक्षाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले में ग्रामीणों की शिकायत मिली है। इस संबंध में बीआरसी से रिपोर्ट मांगी गई है। वह स्वयं भी मौके पर जाकर स्कूल का निरीक्षण करेंगे। शिकायती पत्र भेजने वालों में गुड्डू, जमनू, मनु, अतर, बीजू, जोइस, बसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें