फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगपुर में मुख्यमंत्री ने रोपा बेलपत्र का पौधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम की मौजूदगी में रोपे गए 2500 पौधे
विज्ञापन

भारी बारिश के बीच पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो।
डोईवाला। विधानसभा डोईवाला के दूरस्थ क्षेत्र भोगपुर गांव के चांदपत्थर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बेल का पौधा लगाकर लोगों से पौधरोपण का आह्वान किया। पौधरोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
हरेला पर्व के तहत मंगलवार को थानो वन रेंज के भोगपुर चांदपत्थर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद काफी संख्या में लोग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ पौधरोपण करने पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ परमार्थ निकेतन के चिदानंद मुनि महाराज, हैस्को के डॉ. अनिल जोशी, पीसीसीएफ जयराज, सीएम ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार के साथ लोगों ने करीब 2500 पौधे रोपे। मुख्यमंत्री ने लोगों से पौधरोपण और बच्चों से संरक्षित रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया कोर्डिनेटर नितिन रावत ने कहा कि भोगपुर चांदपत्थर जैसे ऐतिहासिक स्थान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना लक्ष्य रखा गया है। पौधरोपण में सीएम के जनंसपर्क अधिकारी शैलेंद्र त्यागी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, सीएम के भाई वीरेंद्र रावत, डॉ. दुर्गेश पंत, आशीष नेगी, तनुज रावत, केवटचंद, राहुल राणा, घनश्याम रावत, संजीव सैनी, राजेंद्र मनवाल, विशाल मनवाल, लेखराज सिंधवाल, अनिल तीर्थवाल, मृगेंद्र चौहान, सुबोध जायसवाल, नरेंद्र नेगी, गोपाल शर्मा, ललित पंत, संपूर्ण रावत, शैलेंद्र कौर, राजन गोयल, मीता रावत, केदार रावत, विजय भट्ट, गीताजंलि रावत, संजीव लोधी, राकेश लोधी, थानो रेंजर डॉ. उदयनंद गौड़ आदि के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के ओएसडी ने सुनीं जनसमस्याएं
पौधरोपण कार्यक्रम के बाद भोगपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलकर समस्याओं को सुनने का कार्यक्रम था, लेकिन लगातार बारिश से मुख्यमंत्री नहीं रुके। उनकी अनुपस्थिति में सीएम के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, पूर्व जिला महामंत्री संजीव सैनी, कर्नल हरिराज राणा, प्रेम पुंडीर, नितिन बडथ्वाल, ललित पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें