फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफान पर खड्ड, पुलिया बही

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

तेज बारिश के बीच बसाया खड्ड के उफान पर आने से हमरोऊ-बसाया-गढ़ेता संपर्क मार्ग पर बनी अस्थायी पुलिया बह गई। जिससे तीन गांव का संपर्क बाकी देश-दुनिया से कट गया है। अब भी खड्ड में पानी का जल स्तर खासा बढ़ा हुआ है। लोगों को जान हथेली में रख पैदल ही खड्ड को पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब 15 साल पूर्व बसासा, गढ़ेता और ललोऊ गांव की आवाजाही को सुगम करने के लिए बसाया खड्ड पर पुलिया का निर्माण किया गया था। लेकिन वर्ष 2015 में आई भीषण आपदा के दौरान पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई। जिसके बाद विभाग ने यहां पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक पुलिया का निर्माण किया था। लेकिन शनिवार की देर रात क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बीच खड्ड उफान पर आ गया। जिससे करीब आधा दर्जन गांव का संपर्क आपस में कट गया है। फसलों से लदे कई वाहन बीच सड़क में फंसे हुए हैं। जो लोग तैरना जानते हैं वही लोग जान हथेली में रख खड्ड को पार कर रहे हैं। ग्रामीण यशपाल सिंह, कांति सिंह चौहान, भोपाल सिंह, नरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि वर्ष 2015 से लगातार ग्रामीण खड्ड पर पक्की पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन हर बार उन्हें बजट की कमी बता टरकाया दिया जाता है। जिसका खामियाजा उन्हें अब दुबारा से बाकी देश दुनिया से संपर्क कट कर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मामले में जेई से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।
- डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि, साहिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें