फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में भी छात्र संघ चुनावों के कार्यक्रम घोषणा पर लगी रोक-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन

उत्तराखंड शासन ने एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि में छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम जारी करने पर रोक लगा दी है। शासन की ओर से विवि को अपने स्तर पर चुनाव कार्यक्रम तय न करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐेसे में अग्रिम आदेशों के बाद ही विवि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकेगा।
विज्ञापन

विवि सहित तमाम कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया लंबे समय तक चलने के कारण कालेजों में पढ़ाई प्रभावित होती है, जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया में सुधार करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने छात्र संघ चुनाव समिति गठित की है। उत्तराखंड शासन के प्रभारी सचिव अशोक कुमार ने गढ़वाल विवि सहित कुमाऊं व श्रीदेव सुमन विवि के कुलपतियों को पत्र भेजते हुए कहा है कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के संबंध में समिति की ओर से दिए गए सुझावों पर शासन स्तर पर विचार विमर्श चल रहा है। इसलिए शासन के अग्रिम आदेशों के बाद ही छात्र संघ चुनाव 2018-19 का कार्यक्रम विवि द्वारा जारी किया जाएगा। उन्होंने इससे पूर्व छात्र संघ चुनाव के कार्यक्रम अपने स्तर से जारी करने की बात कही है। गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीएस राणा ने बताया कि शासन की ओर से विवि को छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम जारी न करने का पत्र मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें