फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में गढ़वाल नहीं जाएंगे मालवाहक वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

गढ़वाल जाने वाले माल वाहक वाहन अगले तीन दिनों तक दोपहर के समय नहीं चल सकेंगे। इन वाहनों को रात 11 से सुबह 4 बजे तक आने-जाने की छूट मिलेगी। पुलिस ने यह निर्णय कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए लिया है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण एवं कांवड़ यात्रा में ऋषिकेश की सुपर जोन इंचार्ज सरिता डोभाल के मुताबिक यात्रा में शिवभक्तों की बढ़ती आमद के मद्देनजर पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत गढ़वाल जाने वाले माल वाहक वाहनों का आवागमन रविवार से दिन के समय प्रतिबंधित कर दिया गया है। वाहनों को रात 11 से सुबह 4 बजे के बीच ही पर्वतीय रूटों पर आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि ऋषिकेश क्षेत्र में पुलिस के पास पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में राजमार्ग व अन्य मार्गों के किनारे उपयुक्त स्थानों पर मालवाहक वाहनों को दिन में पार्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें